Pages

घर पर बना पीज़ा

घर पर बना पीज़ा डोमिनो के पीज़ा से कहीं ज्यादा स्वादिष्ट बनता है 
आईये देखते है कैसे बनता है पीज़ा

INGREDIENTS 

पीज़ा तैयार करने के लिए
  1. पीज़ा बेस 
  2. पीज़ा सौस
  3. मयोनीस
  4. मज़रेला  
ये  सारी चीज़े बाजार में बड़े ही आराम से मिल जाती है
टॉपिंग्स के लिए

 टॉपिंग्स के लिए आप अपने स्वाद के अनुसार कुछ भी चुन सकते है 
  1. पाइनएप्पल स्लाइसेस या 
  2. उबली हुई कॉर्न (मक्की ) या
  3. प्याज
  4. टमाटर 
  5. शिमला मिर्च 
बनाने की विधि

सबसे पहले पिज़्ज़ा बेस ले लीजिये



अब इसपर पिज़्ज़ा सौस लगाईये
अगर पिज़्ज़ा सौसे नहीं लगाना चाहते तो टोमेटो सौस या कोई और स्पाइसी सौस लगा सकते हो जैसे सचेज़वान चटनी
अब इस पर मयोनीस लगाईये
 आप चमच्च  की सहायता से इसे फैला सकती है 
अब मज़रेला लीजिये आप किसी बी कंपनी का मज़रेला ले सकती है जो आसानी से बाजार में मिलता हो
मज़रेला थोड़ा सख्त होता है और इसे कद्दूकस की सहायता से पीज़ा पे फैलाया जाता है आप सीधा इसको पीज़ा के ऊपर कदूकस करें कद्दूकस के बाद कुछ इस तरह से दिखेगा
अब स्वादानुसार नमक और मिर्च डाल दीजिये पर बहुत ही हल्का फुल्का
अब इस पर अपने पसंद की टपिंग्स डाल दीजिये
मैंने पाइन एप्पल एंड कॉर्न लिया है आप अपनी पसंद का कुछ भी ले सकती है
अब इसे माइक्रोवेव में 4.30 minutes के लिए रख दे
ध्यान रहे सिर्फ माइक्रो करना है ग्रिल नहीं करना इसलिए माइक्रो की ऑप्शन सेट करके रख दीजिये

4.30 minutes के बाद गरमा गरम पीज़ा बाहर निकालिये
इस पर Chilli flakes,oregano डाल कर खाइये खिलाईये और बच्चो का दिल जीतिए


अपना Experience कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें Thanku

2 comments:

Thanks for your visit at this blog page